ऊधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर में एक साथ कई अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त

रुद्रपुर।ऊधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के अभियान को और गति देते हुए गूलरभोज दिनेशपुर क्षेत्र में एक साथ कई धार्मिक संरचनाओं को आज भोर होते ही ध्वस्त कर दिया। ये धार्मिक संरचनाएं सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जे करके बनाई गई थी और तीन माह पूर्व प्रशासन द्वारा सर्वे करने के बाद इन संरचनाओं को बनाने वाले सदस्यों को भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे।सिंचाई विभाग ने ठंडा नाले वाले क्षेत्र में अवैध कब्जे करने वालों को भी नोटिस जारी किया हुआ है, अवैध कब्जेदारों ने नोटिस के बाद हाई कोर्ट में शरण ली जहां उन्हें राहत नहीं मिली और वे सुप्रीम कोर्ट से स्थगन आदेश ले आए। लेकिन धार्मिक संरचनाओं पर कोई स्थगन आदेश नहीं होने पर सिंचाई विभाग ने जिला प्रशासन और भारी संख्या में पुलिस बल लेकर उन्हें आज तड़के ध्वस्त कर दिया।सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई तीन धार्मिक संरचनाओं को हटा कर कब्जा लिया गया है। उक्त संरचनाओं के निर्माण के लिए कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी और न ही भूमि स्वामित्व संबंधी दस्तावेज कब्जेदारों ने दिखाए।सुप्रीम कोर्ट के इस बारे में दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए कारवाई की गई है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार