अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

02.664 किलोग्राम गांजा, 03 अवैध तमंचे बरामद

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध नशे एवं अवैध असलहों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में कोतवाली बाजपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान कोतवाली बाजपुर क्षेत्रांतर्गत लेवडा नदी तिराहे के पास से पुलिस टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर तलाशी ली, जिनके कब्जे से कुल 02.664 किलोग्राम गांजा, 03 अवैध तमंचा (315 बोर) व दो कारतूस (315 बोर) बरामद हुए आरोपितों के खिलाफ कोतवाली बाजपुर में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की गई।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपित सेरान अन्सारी पुत्र मुरसलीन अहमद निवासी खताड़ी, ब्लाक रोड, नियर गुलशने ए हयात, थाना रामनगर, जिला नैनीताल और मोहम्मद अबूजर पुत्र मोहम्मद विलाल निवासी खताड़ी, मीट मार्केट, ब्लाक रोड, खताड़ी, थाना रामनगर, जिला नैनीताल के रहने वाले हैं। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि जनपद में अवैध नशे एवं अवैध असलहों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
➡️ जनपद पुलिस द्वारा अवैध नशे एवं असलहों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार