उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

किसान अपनी फॉर्मर डिजिटल करा लें तत्काल

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) किसान लोग अपनी फार्मर डिजिटल आइडी ( फार्मर रजिस्ट्री) तत्काल तैयार करा लीजिए। राज्य सरकार एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओ (उर्वरक सहित) का लाभ फार्मर डिजिटल आइडी ( फार्मर रजिस्ट्री) के आधार पर ही मिलेगा। इसलिए आप तत्काल अपनी आई डी तैयार करा लीजिए। फार्मर डिजिटल आइडी ( फार्मर रजिस्ट्री) के लिए कृषि विभाग/उधान विभाग/गन्ना विभाग/मत्स्य विभाग/डेयरी विकास विभाग/ग्राम्य विकास विभाग/पंचायत राज विभाग के कर्मचारीगण दिनांक 15/04/2026 से 30/04/2026 तक आपके गाॅव/आपकी पंचायत में कैम्प करेंगे। आप फार्मर डिजिटल आइडी ( फार्मर रजिस्ट्री) जन सेवा केंद्र (सी एच सी ) के माध्यम से भी करा सकते हैं। इसी के साथ आपसे अनुरोध हैं कि आप उपरोक्त जानकारी अपने स्तर से अन्य किसानों को भी उपलब्ध कराए जिससे जनपद के अधिक से अधिक कृषक लाभान्वित हो सके। जनपद में फार्मर डिजिटल आइडी ( फार्मर रजिस्ट्री)तैयार कराने के लिए 172 कर्मचारियों को आपरेटर नियुक्त किया गया हैं। तहसील स्तर पर एक अधिकारी को नोडल नामित किया गया हैं। जनपद स्तर पर अपर जिला अधिकारी(वित्त एवं राजस्व)/ मुख्य विकास अधिकारी प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। इस सम्बन्ध किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मचारीगण एवं अधिकारीगण से संपर्क कर सकते हैं। मुख्य कृषि अधिकारी उधम सिंह नगर।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार