ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

रुद्रपुर में तीन अल्ट्रासाउंड मशीनें सील


रुद्रपुर। (लोक निर्णय)मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल के निर्देशों के अनुपालन में आज रुद्रपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी टीम ने अभियान चलाकर10 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. एस. पी. सिंह ने तहसीलदार प्रतिनिधि संजय कुमार वर्मा (कानूनगो), जिला चिकित्सालय से डॉ. नम्रता त्रिपाठी, पीसीपीएनडीटी जिला समन्वयक प्रदीप महर और अधिशासी सहायक गोपाल आर्य के साथ चेकिंग की। टीम ने अरोरा हार्ट केयर सेंटर, संचालक पंत चिकित्सालय,एच.बी. हॉस्पिटल,संजीवनी हॉस्पिटल,राजकीय पशु चिकित्सालय,अमृत हॉस्पिटल,प्रतिमा अल्ट्रासाउंड सेंटर,आहन अल्ट्रासाउंड सेंटर,कृष्णा हॉस्पिटल शुभम हॉस्पिटल की चेकिंग की। पंत हॉस्पिटल की एक खराब अल्ट्रासाउंड मशीन, शुभम हॉस्पिटल की एक ख़राब अल्ट्रासाउंड मशीन और राजकीय पशु चिकित्सालय में खराब पड़ी एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने फॉर्म-F का रख-रखाव, अभिलेखों का मिलान और अनिवार्य सूचनाओं/डिस्प्ले की जांच की।

    locnirnay@gmail.com

    locnirnay@gmail.com

    About Author

    You may also like

    ऊधम सिंह नगर

    यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

    लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
    ऊधम सिंह नगर

    जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

    लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार