ऊधम सिंह नगर शिक्षा

नितिन ने बताया एआइ का महत्व

देहरादून। (,लोक निर्णय) दून पुस्तक महोत्सव के बाल मंडप में उत्साह और रचनात्मक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिसमें 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। “मीरा और शेर” की कहानी ने बच्चों की कल्पनाशक्ति को नई उड़ान दी। इसके बाद हिम्मत सिंह नेगी के “मैजिक ऑफ वॉइस” वॉइसओवर वर्कशॉप ने बच्चों को आवाज़ की दुनिया से परिचित कराया। बच्चों ने प्लास्टिक कचरे के रिसाइकल और उसके रचनात्मक उपयोग के बारे में जाना। (Incedo) के सीईओ एवं सह-संस्थापक नितिन सेठ ने कर्नल अजय के. रैना (लेखक एवं सैन्य इतिहासकार) के समन्वयन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व पर अपने विचार साझा किए।उन्होंने कहा कि एआइ को नजरअंदाज करना अब संभव नहीं है, क्योंकि दुनिया का भविष्य इसी तकनीक से जुड़ा हुआ है। उन्होंने ए लआइ को सीखने और समझने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इसके माध्यम से हम कई क्षेत्रों में लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हर तकनीक के दो पहलू होते हैं। इसलिए हमें इसके सकारात्मक पक्ष पर ध्यान केंद्रित करते हुए, इसे सीखकर और अपनाकर अधिकतम लाभ उठाने का प्रयास करना चाहिए। लेखिका साधना बलवटे ने समन्वयक केतकी नायक के साथ बातचीत करते हुए कहा कि संस्कृति, संस्कार और लोकमंगल ही आज की पीढ़ी के मानसिक तनाव का वास्तविक समाधान हैं। उन्होंने बताया कि साहित्य, कला और संस्कृति आपस में गहराई से अंतर्संबंधित हैं और समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने विद्यार्थियों में पठन की रुचि विकसित करने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कई उपयोगी सुझाव भी साझा किए। उन्होंने रामायण के उदाहरण के माध्यम से समझाया कि लोकतंत्र की भावना प्राचीन काल से ही हमारी संस्कृति में विद्यमान रही है। साथ ही, उन्होंने अपने सत्र में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा प्रकाशित पीएम-युवा योजना शृंखला की पुस्तकों पर भी विस्तार से चर्चा की।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99