सीबीएसई प्री सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में एमेनिटी पब्लिक स्कूल का परचम
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) एमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने सीबीएसई प्री सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के जोनल स्तर पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए तीनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय की अंडर-17 बालक, अंडर-17 बालिका एवं अंडर-15 बालक टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर जोनल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया और राष्ट्रीय दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया।विद्यालय परिसर में आयोजित इस जोनल क्वालीफायर में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबलों में एमेनिटी के खिलाड़ियों ने जबरदस्त तालमेल, कौशल और खेल भावना का परिचय दिया।
अंडर-17 बालिका वर्ग एमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर प्रथम
अंडर-17 बालक वर्ग में एमेनिटी पब्लिक स्कूल, काशीपुर रोड, रुद्रपुर प्रथम और अंडर-15 बालक वर्ग में एमेनिटी पब्लिक स्कूल प्रथम रहा।समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी एवं ओएनजीसी अधिकारी देवेंद्र सिंह बिष्ट तथा विशिष्ट अतिथि राज्य दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा रहे। सीबीएसई पर्यवेक्षक चंद्र प्रकाश चतुर्वेदी की देखरेख में टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।विद्यालय के निदेशक सुभाष अरोड़ा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती इंद्रा त्रिपाठी ने विजेता टीमों को बधाई दी। कहा कि “यह जीत हमारे खिलाड़ियों की मेहनत, कोचों के समर्पण और विद्यालय के खेल संस्कृति का परिणाम है। अब हमारा लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करना है।”प्रधानाचार्या त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी बराबर महत्व देता है, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके।तीनों विजेता टीमें अब जून 2026 में आयोजित होने वाले सीबीएसई राष्ट्रीय सुब्रतो कप में जोन का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों में इस उपलब्धि को लेकर जबरदस्त उत्साह है।





