उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

लाभार्थियों का घर का सपना होगा जल्द,सचिव,आवास ने किया निरीक्षण

रुद्रपुर।(लोक निर्णय)बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 156 करोड़ की लागत से निर्मित 1872 आवास जल्दलभस्थियों को आवंटित होंगे। सचिव आवास एवं राज्य सम्पत्ति डॉ आर राजेश कुमार ने आज विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही प्राधिकरण द्वारा किए जा रहें विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी भी ली। सचिव ने बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 156 करोड़ की लागत 1872 आवासों का निरीक्षण कर कहा कि शीघ्र ही निर्मित आवासों का लोकार्पण कर लाभार्थियों को आवासों की चाबियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आवास के लाभार्थियों से धनराशि जमा कराने के निर्देश प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए।जिससे शीघ्रता से लाभार्थियों को आवासों का आवंटन हो सकें।उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण ने बताया कि पीएम आवास हेतु 3 लाख सरकार द्वारा एवं 3 लाख की धनराशि लाभार्थी द्वारा जमा किए जाने है। उन्होंने बताया अभी तक 185 लाभार्थियों द्वारा पूर्ण धनराशि की जा चुकी है तथा 222 लाभार्थियों से पत्र व दूरभाष के माध्यम से धनराशि जमा कराने हेतु अवगत किया गया है।सचिव प्राधिकरण ने बताया कि निर्मित आवासों की साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। तथा आवास परिसर में पौधारोपण का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवास परिसर में एसटीपी. बना गया है तथा उसकी टेस्टिंग भी कर ली गई है।सचिव ने निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आवास आवंटन का प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र लोकार्पण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 भी शीघ्र आ रही है। परियोजनाओं हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।इसके बाद सचिव ने त्रिशूल चौक के पास लोनिवि की 6.5 एकड़ भूमि कुमाऊं कॉमर्शियल कुटीर बहुमंजिला भवन हेतु चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष प्राधिकरण ने बताया कि कुमाऊं कॉमर्शियल कुटीर प्रोजेक्ट में बहुमंजिला, आवासीय व कॉमर्शियल भवन बनाये जायेंगे।जिसकी प्रारम्भिक डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी गई है।इसके बाद सचिव ने रामपुर रोड पर प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष प्राधिकरण ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर हेतु 48 एकड़ में 72 करोड़ की प्रारम्भिक डीपीआर शासन को भेजी गई है। सचिव आवास ने कहा की ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना में ट्रांसपोरटर्स को सभी सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध कराई जाएंगी। सचिव आवास ने प्राधिकरण द्वारा त्रिशूल चौक से मेडिकल कॉलेज तक सड़क चौड़ीकरण कार्य, कलक्ट्रेट परिसर स्थित निर्माणाधीन विकास प्राधिकरण कार्यालय का भी स्थलीय निरीक्षण किया व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, सीडीओ दिवेश शाशनी, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, एमएनए शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार