बायोटेक के नवीन शोध व नवाचारों से रू-ब-रू हुए विद्यार्थी
पंतनगर। शैक्षणिक भ्रमण पर खटीमा से आए विद्यार्थी जैव प्रौद्योगिकी के नवीन शोध व नवाचारों से अवगत हुए। निदेशक डॉ. संजय कुमार के मार्गदर्शन में आजपीएम श्री अटल उत्कृष्ट थारू राजकीय इंटर कालेज खटीमा के विद्यार्थियों ने उत्तराखण्ड जैवप्रौद्योगिकी परिषद (बायोटेक) का शैक्षणिक भ्रमण किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मणिन्द्र मोहन शर्मा ने बायोटेक की गतिविधियों, शोध व नवाचार से विद्यार्थियों को अवगत कराया। वैज्ञानिक डॉक्टर कंचन कार्की ने फारेंसिक साइंस की नवीन उपलब्धियों व इनोवेशन की जानकारी दी। स्टार्टअप योजनाओं सहित प्रयोगशालाओं में हो रहे अनुसंधान की जानकारी दी गयी।विद्यार्थियों ने बायोटेक के उपयोग आने वाले संवेदनशील उपकरणों की क्रियाविधि को जाना। विद्यार्थियों को जल एवं मृदा गुणवत्ता विश्लेषण, ऊतक संवर्धन से उच्च प्रजाति के पौधों को विकसित करने की तकनिकी विधि सहित डीएनए जाँच के तौर-तरीकों की जानकारी प्रदान की गयी। विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए जल शपथ दिलाई गयी। इस मौके पर नरेन्द्र रौतेला, ए.के. अवस्थी, एच.एस. विष्ट, महेन्द्र धामी, लिली सिंह आदि मौजूद थे।





