उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा शोध/आविष्कार साहित्य स्वास्थ्य

डॉक्टर अंचलेश की लिखित पुस्तक का विमोचन

द्वाराहाट। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट में कार्यरत समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ.अंचलेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक कार्यशील महिलाएं एवं भूमिका संघर्ष का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीसी पंत ने किया गया।प्राचार्य ने विचार व्यक्त किया कि लेखक द्वारा इस पुस्तक में कार्यशील महिलाओं में भूमिका संघर्ष की स्थिति को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विश्लेषण किया गया है। इसी क्रम में पुस्तक के लेखक डॉ अंचलेश कुमार ने कहा कि शोध परियोजना पर आधारित यह पुस्तक समाजशास्त्र के साथ-साथ सामाजिक विज्ञान के शोधार्थी एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी और कार्यशील महिलाओं में भूमिका संघर्ष की स्थिति को समझने में सहायक बनेगी। इस पुस्तक का प्रकाशन कुमुद पब्लिकेशन दिल्ली द्वारा किया गया है जिसमें प्रसिद्ध समाजशास्त्री प्रोफेसर आनंद कुमार ने प्राक्कथन लिखा है यह पुस्तक गूगल ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजॉन पर भी ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है। पुस्तक विमोचन के मौके पर प्रोफेसर नाजिश खान, डॉ हेमचंद दुबे डॉक्टर उपासना शर्मा डॉक्टर पूनम पंत डॉ अशोक कुमार डॉ आशा, डॉ प्रेमलता त्रिपाठी डॉक्टर शैलेंद्र कुमार डॉ अंजुम अली आदि उपस्थित थे। डॉक्टर अंचलेश कुमार की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्राध्यापकों व कर्मचारी आदि ने उन्हें बधाई दी है

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और