ऊधम सिंह नगर

जानें, फुलवारी को क्यों मिलेगा नगद पुरस्कार

रुद्रपुर: राष्ट्रपति भवन में हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर लौटी फुलवारी महिला समूह की टीम को नगर निगम सभागार में महापौर विकास शर्मा, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने सम्मानित किया। महापौर ने समूह को इस उपलब्धि के लिए 11 हजार का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। साथ ही जल्द ही शहर में महिला हाट बाजार खोलने का ऐलान किया।
राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान में दो से सात सितम्बर हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। उत्तराखण्ड से रुद्रपुर समेत तीन निकायों से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों को आमंत्रित किया गया था। जिसमें नगर निगम से जुड़े फुलवारी महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से हैंडीक्राफ्रट्स, हैंडलूम, डेकोरेटिव प्रोडक्ट्स, शहद सहित कई उत्पादों को अमृत उद्यान में प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी मे मूंज घास की टोकरियां, डेकोरेटिव सामग्री और शहद को काफी पंसद किया गया। शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार की ज्वाइंट सेक्रेटरी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शर्मा ने कहा कि शहर में महिला समूहों के लिए हाईटैक ब्यूटी पार्लर और सैलून खोलने की भी योजना है। इससे पूर्व कार्यक्रम में सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक ने दिल्ली में आयोजित प्रदर्शनी के अनुभव साझा किए। महिला समूहों ने दिल्ली प्रदर्शनी में सहभागिता मिलने पर महापौर विकास शर्मा, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल का आभार जताया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार