उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

गोष्ठी में उत्तराखंड निर्माण के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा

किच्छा।( लोक निर्णय)उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर शनिवार को किच्छा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), ऊधम सिंह नगर द्वारा भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में उत्तराखंड राज्य निर्माण के गौरवशाली इतिहास, राज्य आंदोलन के संघर्ष, आंदोलनकारियों के त्याग एवं बलिदान तथा प्रदेश के विकास की यात्रा पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सम्मानित राज्य आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण वर्षों के संघर्ष, त्याग और अनेकों आंदोलनकारियों के बलिदान का परिणाम है। राज्य आंदोलनकारियों का योगदान उत्तराखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। हमें उनके संघर्ष और सपनों को सदैव स्मरण रखते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि उत्तराखंड केवल एक भौगोलिक राज्य नहीं, बल्कि लाखों लोगों के संघर्ष, भावनाओं और बलिदान का प्रतीक है। युवा मोर्चा का उद्देश्य नई पीढ़ी को राज्य आंदोलन के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना और आंदोलनकारियों के संघर्ष एवं योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। हम सभी युवा संकल्प लेते हैं कि आंदोलनकारियों के सपनों का सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राज्य आंदोलनकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री भाजयुमो विशाल सिंह, कमलेन्द्र सेमवाल, विपिन जल्होत्रा, विवेक दीप सिंह, शैली फुटेला, लवी सहगल, श्रीकांत राठौर, रचित गंगवार, गोल्डी गोराया, ईश्वरी प्रसाद गंगवार आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार