ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

बर्बाद फसल का तत्काल करें आकलन:डीएम

रुद्रपुर । (लोक निर्णय)बीते दिनों बाजपुर एवं गदरपुर क्षेत्र में हुई भीषण अतिवृष्टि,ओलावृष्टि एवं आंधी-तूफान के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। इस परिपेक्ष्य में फसलों के आकलन एवं मुआवजा वितरण को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कृषि,उद्यान,गन्ना एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को निर्देशित किया गया कि प्रभावित बाजपुर एवं गदरपुर क्षेत्र में फसलों की क्षति का तत्काल सटीक आकलन पूरा किया जाए, ताकि नुकसान का आकलन को शासन को भेजा जा सके व प्रभावित किसानों को बिना किसी देरी के राहत व मुआवजा राशि का वितरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा आंशिक एवं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त फसलों के सटीक आकलन हेतु ड्रोन सर्वे का भी सहयोग लिया जाएं।जिलाधिकारी ने फसल नुकसान आंकलन व मुआवजे के वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बरतने और हर पात्र किसान तक सहायता पहुंचाने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की।जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि जिला प्रशासन संकट की इस घड़ी में प्रभावित किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है और उन्हें जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाएगी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर ज़िलाधिकारी पंकज उपाध्याय,उप ज़िलाधिकारी ऋचा सिंह, डॉ अमृता शर्मा,मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव,मुख्य उद्यान अधिकारी एस के शर्मा,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.आशुतोष जोशी,सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल, सहायक आयुक्त गन्ना शैलेंद्र सिंह, ए आर कॉपरेटिव हरीश चंद्र खंडूड़ी,एलडीएम कमल कुमार,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी,सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार