ऊधम सिंह नगर राजनीति

प्रदेश में सर्वाधिक मतदाता वाला विधानसभा बना रुद्रपुर,विधायक शिव ने कांग्रेस पर किए हमले

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की सर्वाधिक मतदाताओं वाली विधानसभा बनकर उभरी है। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय में रविवार को पत्रकारों को बताया कि निर्वाचन आयोग, भाजपा के BLA-1, BLA-2, पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण में जुटे बीएलओ का आभार व्यक्त किया।विधायक शिव ने कहा कि एसआइआर जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी के साथ कार्य किया गया। मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और वास्तविक बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही बूथ स्तर पर कार्य करने वाले लोगों ने पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाई।
वर्ष 2022 में दूसरे स्थान पर थी रुद्रपुर, एसआइआर के बाद प्रदेश में नंबर-1शिव अरोरा ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो रुद्रपुर विधानसभा में कुल 1,92,723 मतदाता थे। इनमें 1,01,967 पुरुष, 90,750 महिलाएं और 6 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल थे। उस समय रुद्रपुर प्रदेश की सर्वाधिक मतदाताओं वाली विधानसभा में दूसरे स्थान पर था।एसआइआर के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार 3 अक्टूबर को रुद्रपुर विधानसभा में कुल 1,73,171 मतदाता हैं। इनमें 90,479 पुरुष, 82,689 महिला और 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।इस प्रकार 2022 के मुकाबले रुद्रपुर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या में 19,552 की कमी हुई है। इसके बावजूद वर्तमान अंतिम मतदाता सूची में रुद्रपुर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में सर्वाधिक मतदाताओं वाली विधानसभा बन गई है।
एसआइआर के बाद शीर्ष दस विधानसभा क्षेत्रों के आंकड़ों में रुद्रपुर 1,73,171 मतदाताओं के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद कालाढूंगी 1,65,430, सहसपुर 1,60,507, धर्मपुर 1,50,400, डोईवाला 1,46,980, रायपुर 1,38,164, काशीपुर 1,35,989, खानपुर 1,35,727, भेल रानीपुर 1,31,908 और ऋषिकेश 1,25,553 मतदाताओं के साथ क्रमशः स्थान पर हैं।शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर के बाद दूसरे स्थान पर मौजूद कालाढूंगी के मुकाबले भी रुद्रपुर में 7,741 अधिक मतदाता हैं। यह आंकड़ा बताता है कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण के बाद भी रुद्रपुर विधानसभा प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा के रूप में सामने आई है।विधायक शिव अरोरा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एसआइआर को लेकर कांग्रेस और विपक्ष द्वारा जिस प्रकार का झूठा नैरेटिव खड़ा करने का प्रयास किया गया, वास्तविक आंकड़ों ने उस नैरेटिव को आईना दिखाने का काम किया है।विधायक ने कहा उन नेता का इस एसटीआर मे सिर्फ मुस्लिम वोट को लेकर चिंता सदैव समय समय पर नजर आयी जो उनके वर्ग विशेष के साथ प्रेम को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि आपत्तियों के बाद 2,309 नाम हटे, 2,675 नए मतदाता जुड़े शिव अरोरा ने बताया कि आपत्तियों के परीक्षण के बाद 2,309 मतदाताओं के नाम हटाए गए, जबकि फॉर्म-6 तथा ट्रांसफर आदि की प्रक्रिया के माध्यम से 2,675 मतदाता जुड़े। इसके बाद रुद्रपुर विधानसभा की अंतिम मतदाता सूची में कुल 1,73,171 मतदाता दर्ज हुए हैं।उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा उन मतदाताओं का है जिन्होंने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए दस्तावेज जमा किए और SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराया। उन्होंने कहा ऐसे वोट बिल्कुल कटने चाहिए और कटे भी है जो दो जगह वोट बनाकर रहते थे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि केरल, तमिलनाडु अथवा अन्य राज्यों में जहां कांग्रेस या विपक्ष की सरकारें हैं, वहां की सरकारों को लेकर संवैधानिक व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाए जाते, लेकिन भाजपा शासित राज्यों में चुनावी प्रक्रिया को लेकर अनावश्यक सवाल खड़े किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हर राज्य में चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ हुए हैं और जनता अपने मताधिकार से सरकार चुनती है। इस दौरान दर्जा मंत्री सुरेश कोली, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, धीरेश गुप्ता, गजेंद्र प्रजापति, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, सुनील यादव आदि लोग मौजूद रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार