किसान मेले के समापन समारोह में छह अक्टूबर को विजेता होंगे सम्मानित
पंतनगर। (लोक निर्णय)निदेशक प्रसार शिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा ने बताया कि मेले का समापन कार्यक्रम विश्वविद्यालय के गांधी हाल में छह अक्टूबर को मुख्य अतिथि माननीय सांसद, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर अजय भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि माननीय उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य किसान आयोग सुरेन्द्र सिंह नामधारी एवं उपमहानिदेशक (कृषि विस्तार), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली डा. राजबीर सिंह द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम में पुष्प, फल-फूल व प्रसंस्करित उत्पादों की प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा। समापन समारोह कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप की अगुवाई में विश्वविद्यालय के निदेशकों, अधिष्ठाताओं, वैज्ञानिकों, विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि, विद्यार्थियों एवं किसानों की उपस्थिति में किया जाएगा।





