पंतनगर बीजों की खरीद को उमड़े किसान
पंतनगर । (लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में चल रहे किसान मेले में आज तीसरे दिन सोमवार को भी पंत विवि की विभिन्न फसलों के बीजों की खरीदने के लिए भारी संख्या में किसान उमड़ पड़े।किसानों ने मेले में विश्वविद्यालय के फसल अनुसंधान केन्द्र, प्रजनक बीज उत्पादन केन्द्र, विश्वविद्यालय फार्म तथा एटिक स्टालों से प्रथम से तृतीय दिवस के दोपहर तक लगभग 1 करोड 10 हजार रूपये के विभिन्न रबी फसलों के बीजों की खरीद की गयी। इसके अतिरिक्त औषधीय एवं संगंध पौध अनुसंधान केन्द्र, आदर्ष पुष्प वाटिका, सब्जी अनुसंधान केन्द्र, उद्यान अनुसंधान केन्द्र तथा कृषि वानिकी अनुसंधान केन्द्र के स्टालों से लगभग 29 हजार रुपये के बीज व पौधों की बिक्री की गई। साथ ही एटिक व प्रकाशन निदेशालय के स्टालों से लगभग 60 हजार रूपये के प्रकाशनों की बिक्री की गई।





