ऊधम सिंह नगर राजनीति

भाजपा नेता विवेक ने शिमला पिस्तौर के नवनियुक्त उपप्रधान का किया स्वागत

किच्छा। (लोक निर्णय) पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लवी सहगल के प्रतिष्ठान पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नेता विवेक दीप सिंह ने शिमला पिस्तौर के नवनियुक्त उपप्रधान मोतीलाल का फूलमाला एवं भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अक्षय अरोड़ा, सांसद एवं मंत्री प्रतिनिधि अभिषेक सक्सेना, भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर बत्रा, भूपेंद्र राय, मेहर सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लवी सहगल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर विवेक दीप सिंह ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मोतीलाल जी उपप्रधान के रूप में पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ जनसेवा करते हुए ग्राम के विकास को नई गति प्रदान करेंगे। उपस्थित सभी भाजपा नेताओं ने उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार