रामलीला मैदान में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पंतनगर।(लोक निर्णय)विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शिवेन्द्र कुमार कश्यप के नेतृत्व में हरित यज्ञ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से सृजन सांस्कृतिक समिति, ग्रीन अर्थ मिशन एवं स्वयं सुरक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रामलीला मैदान में आज पौधे लगाए गए। विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण तथा जैव विविधता के संवर्धन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लिया।कार्यक्रम में सृजन सांस्कृतिक समिति, ग्रीन अर्थ मिशन एवं स्वयं सुरक्षा समिति के पदाधिकारी, सदस्य, स्वयंसेवक तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।





