ऊधम सिंह नगर शिक्षा

आपदा बचाव की दी गई जानकारी

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल परिषद् द्वारा शनिवार को “उत्तराखण्ड राज्य प्रबंधन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वन्दना द्वारा किया गया। संचालन प्रो. पूनम रौतेला विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग ने किया।उन्होंने बताया कि 17 नवम्बर 2023 में सिल्क्यारा गुफा में फँसे श्रमिकों व उनको गुफा से सकुशल निकालने के उपलक्ष्य में आपदा दिवस मनाया जा रहा है। इस संदर्भ में भूगोल विद्यार्थी मृदुल ने पी.पी.टी. के माध्यम से सैंडाई फ्रेमवर्क की विस्तृत जानकारी दी। बी.ए. तृतीय सेम. के छात्र गणेश भट्ट ने ‘घने जंगलों में सड़क निर्माण में सावधानी’ बरतने के विषयक जानकारी दी व अपने विचार रखे।
प्रियंका ने आपदा जोखिम को कम करने हेतु अपने विचार रखे। नेहा व प्रतिज्ञा ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा बचाव का प्रदर्शन किया। विशाल, योगेश व देव विश्वास ने भी अपने विचार रखे। प्रो. भरत सर ने विद्यार्थियों को USDMA व DDMA पर प्रकाश डाला। प्रो. सर्वजीत ने NDRF व SDRF की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रो. एएन सिंह प्राचार्य ने आपदा प्रबंधन में तकनीक के प्रयोग पर अपने विचार रखे व आपदा प्रबंधन कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रुचि देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में डॉ. कमला बोरा व डॉ. शिव नारायण सिद्ध ने भी अपने विचारों द्वारा विद्यार्थियों को लाभान्वित किया। प्रोफेसर पूनम रौतेला ने प्राचार्य व अन्य सभी प्राध्यापकों का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया व विद्यार्थियों को इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम में अपनी शत-प्रतिशत उपस्थिति सहित सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99