किसान मेले में सबसे अधिक पुरस्कार सैनिक पुनर्वास फार्म पत्थरचट्टा को मिला
पंतनगर।(लोक निर्णय) पंत विवि में चल रहे चार-दिवसीय किसान मेले के समापन समारोह में मंगलवार को गांधी हाल में मेले में लगी उद्यान प्रदर्शनी में सबसे अधिक 40 (22 प्रथम व 18 द्वितीय) पुरस्कार प्राप्त करने पर उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था, पत्थरचट्टा के प्रतिनिधि को शील्ड प्रदान की गयी तथा शाक-भाजी, गमले में अलंकृत पौधे एवं परिरक्षित पदार्थ प्रदर्शनी में कुल 30 (13 प्रथम एवं 17 द्वितीय) पुरस्कार प्राप्त करने पर फार्म अधीक्षक उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था, पत्थरचट्टा के प्रतिनिधि को शील्ड प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय व अन्य सरकारी संस्थानों के स्टालों को भी उनके प्रदर्शन के लिए अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।





