अपराध ऊधम सिंह नगर

हिन्दू नाबालिग़ बेटी से छेड़छाड़ पर विधायक भड़के, समुदाय विशेष के युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) मोहल्ला खेड़ा की नाबालिग लड़की से विशेष समुदाय के युवकों ने छेड़छाड़ की तो विधायक शिव अरोरा भड़क गए। विधायक शिव अरोरा आज पीड़ित परिवार के संग रामपुरा रम्पुरा चौकी इंचार्ज से मुलाकात की।उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करें। विधायक ने कहा कि 19 आरोपित पहले जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है ।अब कुल 21 आरोपित जेल की सलाखों के पीछे होंगे।उन्होंने कहा कि हिन्दू बेटियों को बहला फुसला कर भगा ले जाने की पूर्व की घटना मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पुलिस ने पहले भी ट्रांजिट कैम्प, रमपुरा, केलाखेड़ा, ओर अन्य जगह की लव जिहाद की घटना मे भी बेंगलुरु, बंगाल, हैदराबाद, गुरुग्राम,बिहार जैसी जगह से धरपकड़ कर उनको जेल भेजने का काम किया है।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि इस मामले में आरोपित शाहिद और शाहरुख पर मुकदमा दर्ज हो गया है ।उम्मीद है कि आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।विधायक ने चेतावनी दी कि हिन्दू बेटियों के खिलाफ ऐसी घटिया हरकत करने वालों को किसी सूरत मे बक्शा नहीं जाएगा।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके नेता जो छोटी छोटी बातों पर थाने चौकी में नजर आते हैं, मगर हिन्दू बेटियों के ऐसे संवेदनशील विषय पर मुंह मे दही जम जाती है, क्योंकि उनको इसमें आपका वोट बैंक नजर आता है। इस मौके पर गो रक्षा दल महामंत्री राधे श्रीवास्तव, राज कोली, जीतेन्द्र चौहान, नमन चावला, रवि दिवाकर, अनिल गंगवार, मनोज मदान,मयंक कक्कड़, सुदामा कोली, रिंकू, सन्नी पासवान, मुकेश, रोहित आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार