ऊधम सिंह नगर

बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 28 जून से चार जुलाई तक आयोजित होगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पल्स पोलियो अभियान की शत-प्रतिशत सफलता हेतु प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों के साथ जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला सभागार में ने कहा कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सम्बन्धित अधिकारी ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। संबंधित अधिकारी पोलियो के कार्य को गम्भीरता से लें, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलायी न बरती जाएं। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपस में समन्वय बनाते हुये पल्स पोलियों का वृहद रूप से प्रचार-प्रसार करें।जिससे सभी लोग जागरूक होकर 28 जून को अपने 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को बुथ पर आकर पोलियों की खुराक पिला सकें।जिलाधिकारी ने कहा कोई भी बच्चा पोलियों खुराक से वंचित न रहे इस पर विशेष ध्यान दिया जाएं ।मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि ब्लाॅक स्तर पर शीघ्र बैठक कर कार्य को सफल बनाने हेतु ठोस योजना बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी एमओआईसी को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर कम वैक्सीनेशन हो रहा है उन स्थानों पर विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित करें कि 29 जून से 04 जुलाई तक घर-घर जाकर अनिवार्य रूप से पोलियो दवाई पिलाएं। उन्होंने कहा कि जिन विभागों को जो जिम्मेदारियां दी गई है, वे उन्हें भलिभांति पूर्ण करें। उन्होने कहा कि जिन स्कूलों में पोलियो बूथ बनाये गये है वे स्कूल 28 जून रविवार को अनिवार्य रूप से खुले रहेगें।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. केके अग्रवाल ने बताया कि जनपद में 0 से 5 वर्षों तक के 274889 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है एवं जनपद में 1184 फिक्स बूथ, 86 ट्रांजिट बूथ व 52 मोबाईल बूथ कुल 1322 बूथ बनाए गए है। उन्होने बताया कि इस अभियान में 259 सुपरवाइजर लगाए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एमके तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. डीपी सिंह, डाॅ. एसपी सिंह, डाॅ. डीएम गहलोत, डाॅ. रोहन कुमार, डाॅ. सुधीर, सचिव आइएमए डाॅ. जितेन्द्र कुमार, डाॅ. नसरीम, डाॅ. दीप्ति सरकार, डब्लूएचओ की डाॅ. मीनाक्षी सुमन, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर व चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार