ऊधम सिंह नगर खेल

स्वर्ण पदक विजेता जू-जित्सु खिलाड़ी क्षितिज को किया

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) दक्षिण एशियाई जू-जित्सु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे क्षितिज सिंह को जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने सम्मानित किया। साउथ एशियन जु-जित्सू फैडरेशन के तत्वावधान में 9-12 अप्रैल तक श्रीलंका के डिंगाना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित दक्षिण एशियाई जू-जित्सु चैंपियनशिप- 2026 में भारतीय जु-जित्सू टीम में क्षितिज सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर भारत देश के लिए स्वर्ण पदक अर्जित कर प्रदेश व जनपद का मान बढ़ाया है।इस उपलब्धि पर जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, महासचिव ऋषि पाल भारती, उद्योगपति महेश ठाकुर, एशियाई खिलाड़ी कृष्ण साना सहित अनेकों युवा लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वर्ण पदक विजेता क्षितिज सिंह को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर व ट्रैक सूट देकर, तमाम लोगों ने “भारत माता की जय” के नारों के साथ उन्हें सम्मानित किया। भारत भूषण ने कहा कि यह हमारे जनपद व शहर के लिए गर्व की बात है, क्षेत्र के खिलाड़ी क्षितिज सिंह ने दक्षिण एशियाई जू-जित्सु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। साथ ही उक्त प्रतियोगिता में अपने आयुवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर पहले भारतीय जु-जित्सू खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया।

इस अवसर पर नगर महामंत्री अमित गौड़, पूरन पाण्डेय, पूर्व जिला प्रचारक सोमनाथ जायसवाल, सागर साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रजत दीक्षित, मोनू ठाकुर, जू–जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय कुमार जोशी, महासचिव अमित अरोरा, टीम कोच एम.आर. शाहिद, जवान सिंह, उपनिदेशक खेल श्रीमती रसिका सिद्दीकी, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डी.के सिंह, जिला डीएसओ श्रीमती जानकी कार्की, चेतन धीर, हीराम तिग्गा, किशोर सिंह, हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, कृष्ण साना, मुकेश यादव, सतविंदर सिंह, विजेंद्र चौधरी, शंकर सिंह बसेरा, सुखदेव सिंह, वसीम खान, अभिषेक राजपूत, नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, कमल सक्सेना, गुलशन कुमार, शेखर सक्सेना, मिनकू ठाकुर, सहित अनेको अभिभावकों सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार