प्रभारी डीएसओ व क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी को हटाने को सचिव को भेजा शिकायत पत्र
रुद्रपुर। काशीपुर के ग्राम फसियापुरा निवासी दलजीत सिंह रंधावा ने खाद्य नागरिक आपूर्ति, सचिव को ज्ञापन प्रेषित कर कहा कि तत्कालीन ऊधम सिंह नगर जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी पर झूठे मुकदमों में फंसाने, जन प्रतिनिधियों से मिलकर शिकायत
कराकर पांच लाख लाख रुपए. की डिमाण्ड करने, कूट रचना से जाली फर्जी रिपोर्ट बनाकर दुकानें निलम्बित / निरस्त करने की धमकी देने का आरोप लगाया। पांच लाख रुपए की रिकार्डिंग भी पेन ड्राइव सहित संलग्न कर भेजी गई थी खाद्य मंत्री और मुख्यमंत्री को भी शिकायत पत्र भेजा गया था।मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत पत्र ने कहा गया है कि उच्च न्यायालय ने इन तीनों अधिकारियों को हटाकर जांच करने के
निर्देश दिए थे, लेकिन शासन ने एक क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी को जिला पूर्ति अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज दे दिया है।उन्होंने सचिव से क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी को प्रभारी डीएसओ का ट्रांसफर कर कार्रवाई की मांग की।





