स्ट्रीट लाइटों से जगमगा उठा भूरारानी मार्ग
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)वार्ड नंबर 32 भूरारानी मुख्य मार्ग पर लंबे समय से चली आ रही स्ट्रीट लाइटों की मांग आखिरकार पूरी हो गई। महापौर विकास शर्मा ने क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में बटन दबाकर और नारियल फोड़कर नई स्ट्रीट लाईटों का विधिवत शुभारम्भ किया। स्ट्रीट लाईटें शुरू होते ही पूरा मार्ग दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। जिसके बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने मिष्ठान वितरित कर खुख्शी जाहिर की।भूरारानी मुख्य मार्ग लंबे समय से अंधेरे में डूबा हुआ था। शाम ढलते ही इस मार्ग पर अंधेरा छा जाने से लोगों में भय का माहौल बना रहता था। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को रात के समय आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार इस समस्या को लेकर स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग की जा रही थी। महापौर विकास शर्मा ने पूर्व में इस मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।महापौर ने कहा कि शहर के जिन क्षेत्रों में डार्क स्पॉट हैं।वहां भी जल्द स्ट्रीट लाईटें लगाई जाएंगी ताकि रात के समय भय का माहौल समाप्त हो और आपराधिक तत्व अंधेरे का फायदा न उठा सकें। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि शहर का हर क्षेत्र रोशनी और मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित हो।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल ने कहा कि भूरारानी मुख्य मार्ग लंबे समय से अंधेरे की समस्या से जूझ रहा था। रात में लोग असुरक्षित महसूस करते थे, लेकिन महापौर विकास शर्मा ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए इस समस्या का समाधान कराया है।कार्यक्रम में मंडल महामंत्री पारस चुघ, भरत शाह, गौरव जुयाल, ब्रिज मोहन कटारिया, नितिन छाबड़ा, सुरेंद्र कालरा, योगेश ग्रोवर, मनोज ढींगरा, सोनू कपूर, सन्नी चुग, कपिल कालरा, रवि कालरा, अनिल गुप्ता, शिवम खुराना, सुरेंद्र सिंह, अनिल कालरा, रोहित कालरा, हैप्पी धालीवाल, बल्देव राज छाबड़ा, राम लाल अदलखा, परवीन तोमर आदि मौजूद थे।





