उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

राजस्व परिषद की सचिव रंजना ने फार्म रजिस्ट्री की समीक्षा की

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरु ने आज वर्चुअल एग्रीस्टैक के अन्तर्गत डिजिटल पड़ताल, फार्म रजिस्ट्री व अंश निर्धारण के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि फार्म रजिस्ट्री में सर्वप्रथम किसानों की आइडी बनायी जानी हैं। जो खेती करते है,उन किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जाएं। कहा कि राजस्व लोक अदालत के माध्यम से भी वादों का निस्तारण किया जाएं तथा राजस्व वसूली पर भी विशेष ध्यान दिया जाएं।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद एग्रीस्टैक के कार्यो अन्य जनपदो की तुलना में सबसे आगे है। जिसपर आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद द्वारा प्रसन्ता व्यक्त की गयी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, मनीष बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ. वीके यादव आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार