ऊधम सिंह नगर

सनसनीखेज:उत्तराखंड के सांसदों की सिर्फ 18 प्रतिशत सांसद निधि हुआ खर्च


काशीपुर। (लोक निर्णय) उत्तराखंड के लोकसभा तथा राज्यसभा के वर्तमान सांसदों की आवंटित सांसद निधि की कुल धनराशि में जून 2026 तक केवल 18 प्रतिशत धनराशि ही खर्च हुई है। इसमें पूर्ण कार्यों तथा चल रहे कार्यों पर खर्च धनराशि शामिल हैं। सांसदों द्वारा प्रस्तावित 215 कार्य अधिकारियों ने स्वीकृत ही नहीं किए है तथा स्वीकृत कार्यों में से 154 जून 2026 तक प्रारंभ भी नहीं हुए है। यह खुलासा सूचना का अधिकार में हुआ ह।काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड के ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय से सांसद निधि खर्च सम्बन्धी सूचना चाही थी। उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर सांसद निधि खर्च के जून 2026 के विवरण की प्रति उपलब्ध करायी है। जिसमें जून 2026 के अंत तक की उत्तराखंड के लोक सभा सांसदों की सांसद निधि खर्च का विवरण दिया है। जून 2026 तक उत्तराखंड के कुल 8 सांसदों को 135.95 करोड़ की सांसद निधि आवंटित हुई है। इसमें 73.50 करोड़ 5 लोकसभा सांसदों तथा 62.45 करोड़ 3 राज्यसभा सांसदों को आवंटित हुई है। उत्तराखंड के सांसदों के वर्तमान कार्यकाल में पूर्ण कार्यों पर कुल 12.81 करोड़ तथा चल रहे अपूर्ण कार्यों पर जून 2026 तक कुल 11.31 करोड़ की धनराशि खर्च हुई है जो कुल आवंटित धनराशि का 18 प्रतिशत है। इसमें लोेकसभा के 5 सांसदों की पूर्ण कार्यों पर 5.769 करोड़ तथा अपूर्ण तथा चल रहे कार्यों पर 1.90 करोड़ की धनराशि खर्च दर्शायी गयी है जो कुल आवंटित धनराशि की केवल 10 प्रतिशत है। राज्यसभा के 3 सांसदों की आवंटित निधि में से पूर्ण कार्यों पर खर्च 7.04 करोड़ तथा चल रहे कार्यों पर 9.41 करोड़ दर्शाया गया है जो कुल आवंटित निधि का 26 प्रतिशत है।
सांसद वार सांसद निधि खर्च के मामले में लोेकसभा सांसदों में सर्वाधिक निधि 4.08 करोड़, 28 प्रतिशत खर्च करने वाली टिहरी गढ़वाल सांसद श्रीमति माला राज लक्ष्मी शाह है। दूसरे स्थान पर 1.79 करोड़, 12 प्रतिशत खर्च करने वाले उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट हैं । तीसरे स्थान पर 1.499 करोड़ 10 प्रतिशत खर्च करने वाले हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत तथा चैथे स्थान पर 0.17 करोड़, 1 प्रतिशत खर्च करने वाले अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा हैं। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की जून 2026 तक सांसद निधि शून्य खर्च दर्शायी गयी है।
राज्यसभा सांसदों में सर्वाधिक सांसद निधि 10.96 करोड़, 40 प्रतिशत नरेश बंसल, दूसरे स्थान पर 4.356 करोड़, 22 प्रतिशत कल्पना सैनी तथा तीसरे स्थान पर 1.139 करोड़, 8 प्रतिशत महेन्द्र भट्ट की जून 2026 तक खर्च हो सकी है। नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने जून 2026 तक अपने वर्तमान कार्यकाल में सांसद निधि से कुल 327 कार्य प्रस्तावित किए हैैं जिसमें से 260 कार्य अधिकारियों द्वारा स्वीकृत किए गए है उसमें से 56 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 183 कार्य चल रहे हैं तथा 21 कार्य प्रारंभ नहीं हो सके है।टिहरी गढ़वाल सांसद माला राज लक्ष्मी शाह ने 184 कार्य प्रस्तावित किए हैं जिसमें से 167 कार्य अधिकारियों द्वारा स्वीकृत किए गए हैं, 80 कार्य पूर्ण हो चुके है, 74 कार्य चल रहे हैं तथा 13 कार्य प्रारंभ नहीं हुये हैं।गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने अपने वर्तमान लोकसभा सांसद कार्यकाल में कुल 9 कार्य प्रस्तावित किये हैं। अधिकारियों द्वारा 3 कार्य स्वीकृत किए हैं, 3 कार्य पूर्ण तथा 3 कार्य चल रहा 1 कार्य प्र्रारम्भ नहीं हुआ दर्शाया गया है।अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा के प्रस्तावित 59 कार्याें में से 35 स्वीकृत 4 कार्यों में से 3 पूर्ण होना , 3 कार्य प्रारंभ न होना तथा 29 कार्य चलना दर्शाया गया है ।
हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत के प्रस्तावित 137 कार्यों में से अधिकारियों ने 31 कार्य स्वीकृत किए है जिसमें में 20 कार्य पूर्ण हुए है 11 चल रहे है ।राज्यसभा सांसदों में नरेश बंसल ने 280 कार्य प्रस्तावित किए है जिसमें से 231 कार्य अधिकारियों द्वारा स्वीकृत किए गए हैं जिसमें 39 कार्य पूर्ण हुये है 118 चल रहे हैं तथा 74 जून 2026 तक प्रारंभ नहीं हुए है। कल्पना सैनी द्वारा प्रस्तावित 140 कार्यों में से 106 कार्य अधिकारियों द्वारा स्वीकृत किए गए हैं 48 पूर्ण हुये है 54 चल रहे है तथा 4 प्रारंभ नहीं हुये हैं। महेन्द्र भट्ट द्वारा अपने जून 2026 तक पूर्ण कार्यकाल में 87 कार्य प्रस्तावित किए हैं 71 स्वीकृत हुये हैं, 10 कार्य पूर्ण हुए, 23 चल रहे है तथा 38 कार्य प्रारंभ नहीं हो सके है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार