उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के लिए चार छात्र चयनित

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)उत्तराखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), देहरादून के तत्वावधान में तथा डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एण्ड नेचुरल साइंसेज, मांडूवाला देहरादून में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता (2024) का शुभारंभ वंदना गर्ब्याल (निदेशक-शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखंड) , प्रोफेसर दुर्गेश पंत (महानिदेशक यूकॉस्ट), केएस रावत (अपर निदेशक), केएन बिजल्वाण (सहायक निदेशक), विनोद कुमार ढौंढियाल( मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून), अवनीश उनियाल (राज्य नोडल इंस्पायर), अरविंद गुप्ता चेयरमैन डॉल्फिन इंस्टीट्यूट ने किया।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में 13 जनपदों के 120 प्रतिभाशाली बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। प्रथम दिवस में बाल वैज्ञानिकों ने अपने अपने नवाचारों का प्रोटोटाइप के माध्यम से प्रदर्शन किया। NIF के निर्णायकों में संध्या तिवारी, दीप्ति जागोड़ी, डॉ.पारस, डॉ. नौटियाल,राकेश जुगरान द्वारा सभी मॉडलों का मूल्यांकन किया गया। इसके पश्चात प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने व्याख्यान प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस में आंचलिक विज्ञान केंद्र देहरादून का भ्रमण छात्र – छात्राओं द्वारा किया गया। ऊधम सिंह नगर से कार्यक्रम के टीम लीडर जिला इंस्पायर अवार्ड समन्वयक प्रेम चंद्र, गाइड टीचर विनीता जगदीश चौधरी, हेमलता , पूर्णिमा पंत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 15 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रदेश के 120 छात्रों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए कुल 13 छात्र छात्राओं का चयन हुआ है जिनमें जनपद उधम सिंह नगर से चार विद्यार्थी भी चयनित हुए हैं। इनमें कोमल, रुद्रा पब्लिक स्कूल गदरपुर,रिद्धिमप्रीत कौर,ब्राइट स्टार इंटरनेशनल एकेडमी जसपुर,गौरव नाथ डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी खटीमा औरकार्तिक सिंह डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी खटीमा शामिल हैं।
इंस्पायर अवार्ड में जिले की महत्वपूर्ण सफलता पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने सभी चयनित बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि विज्ञान का उपयोग केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं के समाधान में होना चाहिए। उन्होंने सामाजिक उपयोगिता को विज्ञान की सफलता का मूल बताया।जनपद स्तर पर ब्लॉक समन्वयकों,गाइड टीचर्स के निर्देशन में इन छात्रों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।उन्हें भी इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित खंड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम ,भानु प्रताप सिंह,हरि बाबू निरंजन ने बधाई दी।

    locnirnay@gmail.com

    locnirnay@gmail.com

    About Author

    You may also like

    शिक्षा

    तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

    लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
    ऊधम सिंह नगर

    यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

    लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99