उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार खेती/किसानी मनोरंजन राजनीति शिक्षा शोध/आविष्कार साहित्य स्वास्थ्य

युवा शक्ति पर धामी का भरोसा, बोले:स्टार्टअप और पारदर्शी भर्ती से बदल रहा उत्तराखंड का भविष्य

हरिद्वार।(,लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति सबसे बड़ी ताकत है और आज का युवा नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला “जॉब क्रिएटर” बन रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए स्टार्टअप, स्वरोजगार, कौशल विकास और पारदर्शी भर्ती के माध्यम से नए अवसर उपलब्ध करा रही है।गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आज आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संस्कारों का केंद्र है। यहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण, राष्ट्रसेवा और भारतीय मूल्यों का भी प्रशिक्षण मिलता है। उन्होंने कहा कि देश की 65 प्रतिशत से अधिक आबादी 42 वर्ष से कम आयु की है, जो विकसित भारत के सपने को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं को आगे बढ़ने का मंच दिया है। उत्तराखंड सरकार भी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, युवा प्रोत्साहन योजना, कौशल विकास योजना, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड, स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, सौर स्वरोजगार योजना, नई पर्यटन नीति और नई फिल्म नीति के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है।उन्होंने कहा कि राज्य में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन दर्ज हुआ है तथा बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की ऐतिहासिक कमी आई है। साथ ही नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) इंडेक्स में उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि युवाओं को ऋण लेने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए बैंक ऋण प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा तथा कैंप लगाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले साढ़े चार वर्षों में 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है और बिना किसी भेदभाव के 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जो पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में दोगुनी से अधिक हैं।कार्यक्रम में आयोजक एवं युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विनय यादव ने किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और