उत्तराखंड कारोबार

पिंक ई-रिक्शा’ से बदली तकदीर: टनकपुर की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, सुनीता तिवारी बनीं सशक्तिकरण की मिसाल



चम्पावत।(लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं अब धरातल पर असर दिखा रही हैं। महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन की दिशा में चम्पावत जिले के टनकपुर क्षेत्र में प्रेरणा स्वयं सहायता समूह ने एक प्रेरणादायक पहल करते हुए 10 लाख रुपये की लागत से पांच पिंक ई-रिक्शा खरीदकर पांच जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध कराए हैं।इस पहल को ग्रामोत्थान परियोजना से 6 लाख रुपये का विशेष सहयोग मिला, जबकि 3 लाख रुपये बैंक ऋण के रूप में उपलब्ध कराए गए। शेष 1 लाख रुपये स्वयं सहायता समूह ने अपने संसाधनों से जुटाए। इस सामूहिक प्रयास ने महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया रास्ता खोल दिया है।इसी समूह की सदस्य श्रीमती सुनीता तिवारी आज पिंक ई-रिक्शा चलाकर न केवल अपनी आजीविका कमा रही हैं, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षित और सुलभ परिवहन सेवा भी उपलब्ध करा रही हैं। ई-रिक्शा संचालन से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।टनकपुर में प्रेरणा स्वयं सहायता समूह और सुनीता तिवारी की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आई है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

कारोबार

राष्ट्रपति भवन ऐसे महकेगा तराई के ‘फुलवारी’ समूह के हुनर की खुशबू

लोक निर्णय, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान तराई के फुलवारी समूह के हुनर
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व