ऊधम सिंह नगर शिक्षा

पंत विवि के दो छात्राओं को मिली नौकरी

पंतनगर।(लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्विद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय में मैसर्स कोडहुड कंपनी द्वारा साक्षात्कार के आधार पर विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों क्रमशः कनक परगई (एम.एससी. रसायन विज्ञान) एवं कविता भट्ट (एम.एससी. कृषि रसायन) का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को 5 से 7 लाख रुपए प्रतिवर्ष के साथ ही अन्य सुविधाएं देय होगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासो की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा. एमएस. नेगी ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी व चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये बताया कि पूर्व की भॉति भविष्य में भी निदेशालय अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों के सेवायोजन हेतु प्रयासरत रहेगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99