उत्तराखंड खेती/किसानी

चंपावत डीएम ने किसानों की समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की

चम्पावत । (लोक निर्णय) केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किसानों के कल्याण तथा कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को विकासखंड चम्पावत सभागार में विकासखंड स्तरीय किसान दिवस का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा की गई। कृषकों द्वारा घेरबाड़, सिंचाई, कृषि, पशुपालन सहित कृषि से संबद्ध विभिन्न विषयों से संबंधित समस्याएं, आवश्यकताएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे गए। जिलाधिकारी द्वारा किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।जिलाधिकारी ने कृषकों को विरासतन भूमि से संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही एवं अभिलेखीय प्रक्रिया पूर्ण कराने के संबंध में जानकारी दी, ताकि पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।उन्होंने एग्रीस्टेट योजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री एवं फार्मर आईडी तैयार कराने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी कृषक अपनी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से बनवा लें। उन्होंने बताया कि भविष्य में कृषि क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के इनपुट एवं अन्य सुविधाओं का लाभ फार्मर आईडी के आधार पर प्रदान किया जाना है। अतः सभी पात्र कृषकों के लिए फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदान एवं कृषक हितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र, लोहाघाट के वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों तथा विभिन्न फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता वृद्धि से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की गई।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल द्वारा पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों, उनकी रोकथाम, उपचार एवं पशुपालन प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी कृषकों को दी गई। इसी प्रकार नाबार्ड एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं, ऋण एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में कृषकों को अवगत कराया गया।कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह ने कृषकों से अपील की गई कि सरकार द्वारा अवगत कराए गया कि कृषक बंधु इस प्रकार के कार्यक्रमों मै अधिक से अधिक प्रतिभाग किया जाए।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से से कृषक अपनी वास्तविक आवश्यकताओं, मांग, समस्याओं एवं सुझावों को सीधे संबंधित अधिकारियों एवं विभागों तक पहुंचा सकते हैं, जिससे उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।किसान दिवस में कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं, तकनीकी जानकारी एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषकों की समस्याओं को उनके स्तर पर सुनना, उनका समाधान सुनिश्चित करना तथा किसानों को विभिन्न कृषक हितैषी योजनाओं एवं तकनीकी सुविधाओं का अधिकतम लाभ दिलाना रहा। अधिकारियों ने कृषकों को आश्वस्त किया कि कृषि एवं कृषि से संबद्ध क्षेत्रों से जुड़ी उनकी समस्याओं एवं सुझावों का प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही एवं समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।इस अवसर पर लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विमल कुमार सूंठा, जनपद मत्स्य प्रभारी त्रिभुवन मौर्य, नाबार्ड की डीडीएम स्वाति कार्की आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

खेती/किसानी

कृषि: ऐसे बचाएं धान की फसल

लोक निर्णय:पंतनगर:उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों में मानसून के मौसम में धान की फसल में उचित जल प्रबन्धन, खरपतवार, यंत्रण, रोग
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व