उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत है किसान
हरिद्वार ।(लोक निर्णय )मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में आयोजित आम महोत्सव में विभिन्न प्रजातियों के आमों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों तथा बागवानी से जुड़े लोगों से संवाद किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि आम महोत्सव के अवसर पर यहां उपस्थित होकर उन्हें अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार के आम स्वाद और गुणवत्ता के मामले में किसी से कम नहीं हैं। यहां आम की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी उत्तराखंड की समृद्ध बागवानी क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले की तैयारियों के बीच इस महोत्सव में शामिल होना उनके लिए विशेष अवसर है।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की मेहनत और पसीने का सम्मान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि एवं बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एप्पल मिशन के तहत 70 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। इसके साथ ही कीवी मिशन, ड्रैगन फ्रूट उत्पादन, महक क्रांति तथा सुगंधित और औषधीय पौधों पर आधारित उद्योगों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना रसायनों से तैयार प्राकृतिक परफ्यूम की देश-विदेश में मांग लगातार बढ़ रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार को विकास की इस तेज रफ्तार यात्रा में और आगे बढ़ना होगा। विकास कार्य किसी भी परिस्थिति में रुकने नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि आम महोत्सव जैसे आयोजन कृषि, बागवानी और किसानों को नई पहचान देने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंकार्यक्रम संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और दूरदर्शिता से हर क्षेत्र में समृदिृध एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए काम सुचारू है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार धामी सरकार बनेगी और इसके लिए मिशन—2027 में जुटने को आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने आम महोत्सव में विभिन्न प्रजातियों के आम के स्टालों का निरीक्षण किया तथा फलदार पौधा भी रोपित किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने किया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री रामसिंह केड़ा,प्रदीप बत्रा,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना, जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ मधु,अध्यक्ष जिला पंचायत किरण चौधरी, मेयर हरिद्वार किरण जैसल, मेयर रुड़की अनीता अग्रवाल,उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन विनय रोहिल्ला,डॉ जयपाल सिंह चौहान, ओम प्रकाश जगदग्नि,श्यामवीर सैनी,देश राज कर्णवाल,नितिन गौतम,अजीत चौधरी, शोभाराम प्रजापति,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनिल गोयल, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा,पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विक्रम भुल्लर,ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी,भाजपा नेता लव शर्मा,आशु चौधरी,हीरा सिंह बिष्ट, सचिव विनय शंकर पांडे ,पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव वंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित आदि मौजूद थे।





