ऊधम सिंह नगर

युवाओं के कौशल विकास और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान

चम्पावत।(लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं विजन के अनुरूप उत्तराखंड सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने तथा उनके कौशल विकास को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत है।इसी क्रम में युवाओं के हुनर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘स्किल इंडिया कम्पटीशन 2026’ (स्किल ओलम्पियाड 2026) का आयोजन किया जा रहा है।इस संबंध में जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए अपने व्यावसायिक कौशल (वोकेशनल स्किल्स) का प्रदर्शन करने और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने का एक स्वर्णिम अवसर है।इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु स्किल इंडिया डिजिटल हब के माध्यम से सिद्ध पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट skillindiadigital.gov.in पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं पंजीकरण प्रक्रिया को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है।उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे समस्त स्थानीय युवा अभ्यर्थी जिनकी आयु सीमा 16 से 23 वर्ष के मध्य है, वे आगामी प्रशिक्षण व प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा जनपद के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मंच का लाभ उठाएं।इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा साबित करने, तकनीकी ज्ञान बढ़ाने और भविष्य में बेहतर रोजगार के रास्ते खोलने में बेहद मदद मिलेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार