ऊधम सिंह नगर

आइ लव मोहम्मद प्रकरण में 20 हजार लोगों के मानवाधिकार हनन पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कार्यवाही के आदेश


काशीपुर।( लोक निर्णय )बहुचर्चित आइ लव मोहम्मद मार्च प्रकरण के बाद काशीपुर के अल्ली खां, थाना साबिक क्षेत्र में 20 हजार लोगों के अवैध उत्पीड़न एवं मानवाधिकार हनन तथा मूल अधिकार हनन की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कार्यवाही के आदेश दिये हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शिकायत की प्रति ऊधम सिंह नगर जिले के डीएम. व एसएसपी को भेजकर इस पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने तथा कार्यवाही की रिपोर्ट चार सप्ताह के भीतर आयोग को प्रस्तुत करने के आदेश दिये हैं।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता व समाजसेवी नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने अल्लीखां, थानासाबिक क्षेत्र के मानवाधिकार हनन, अवैध उत्पीड़न व मूल अधिकार हनन की राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को आनलाइन शिकायत दर्ज करायी थी। इस पर कार्यवाही के सम्बन्ध में नदीम को मैसेज व ई.मेल द्वारा सूचित किया गया है तथा डीएम व एसएसपी को भेजे मेल की प्रति उपलब्ध करायी गयी है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के डिप्टी रजिस्ट्रार (लाॅ) स्पर्श अग्रवाल द्वारा जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर को भेजे मेल नौ अप्रैल के अनुसार शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट किया है कि “आई लव मोहम्मद” पोस्टरों के साथ बच्चों के मार्च को गलत तरीके से एक पुलिस हमले की घटना से जोड़ कर अल्लीखान, थाना सबिक क्षेत्र, काशीपुर (उत्तराखंड) के 20,000 निवासियों को गैरकानूनी रूप से घरों में नजरबंद कर दिया गया है। निर्दोष बच्चों, दुकानदारों और राहगीरों को अवैध रूप से हिरासत में लिया जा रहा है, पीटा जा रहा है और उन्हें कानूनी सहायता से वंचित किया जा रहा है। जबकि उनके परिजनों को भी उठाया जा रहा है। एक अघोषित कर्फ्यू, पुलिस उत्पीड़न और नगर निगम द्वारा की जा रही तोड़फोड़ ने स्थिति को अमानवीय बना दिया है। नदीम ने 26 सितम्बर, 2025 को दर्ज शिकायत में अवगत कराया था कि बासंफोड़ान पुलिस चौकी के पास हुई तथाकथित शर्मनाक घटना के वीडियो वायरल होने के बाद रात 11 बजे से अल्ली खां व थाना साबिक क्षेत्र को बंद करा दिया गया तथा यहां की लगभग 20 हजार जनता को घरों में बंदी जैसा बना दिया गया तथा यह सिलसिला शिकायत की तिथि तक जारी था। रात 11 बजे से ही एक राजनैतिक दल के पोस्टर व फ्लैक्सी में लगे फोटो के आधार पर लोगों को घरों से उठाकर ले जाना शुरू कर दिया गया। फिर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आई लव मोहम्मद मार्च में शामिल बच्चों तथा मार्च के बाद अपने घर जा रहे बच्चों, उन्हें देखने आए अन्य व्यक्तियों तथा राहगीरों यहां तक दुकानदारों तथा उनके दुकान पर मौजूद ग्राहकों को मार्च में शामिल बताकर थाने व पुलिस चौकियों पर ले जाया गया तथा इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार उनकी अवैध रूप से जमकर पिटाई की गयी। इतना ही नहीं जो बच्चा या बड़ा घर पर नहीं मिला उसके निकट सम्बन्धी को उठाकर ले जाया गया। पांच दिन होने पर भी इनमें से अधिकतर को अवैध रूप से बंदी बनाकर भूखा प्यासा रखा गया हैं तथा उनके परिवार के लोगों तथा उनकी पसंद के अधिवक्ताओं को भी मिलने नहीं दिया गया।इस मामले को तूल देते हुए दरोगा की पिटाई की घटना के लिए लोगों पर इल्जाम लगाते हुए पूरे अल्ली खां, व थाना साबिक क्षेत्र को टारगेट करते हुय थाना साबिक चुंगी से लेकर अल्ली खां, चौराहे तक के काशीपुर के यातायात के प्रमुख मार्ग अल्ली खां, मार्ग को बैरिकेड लगाकर बंद करके पुलिस के जवानों को बैठा दिया गया तथा दुकानों को बंद करा दिया गया। शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक अघोषित कफ्र्यू लगा दिया गया।दुकानों तथा लोगों को घरों से बाहर आने पर पाबंदी लगा दी गयी थी। इसके साथ इस क्षेत्र के घरों की जांच दस बारह लोगों की टीम घर-घर जाकर करायी गयी तथा बिजली के स्मार्ट मीटर लगाये गये तथा राशन कार्डों आदि की भी जांच करायी गयी है।साथ ही नगर निगम अधिकारियों के द्वारा बिना किसी नोटिस के नालियों, नाले तथा उन पर चढ़ने के लिये बनी स्लैब को बुल्डोजर से तोड़ दिया गया। जिससे क्षेत्र में गंदगी हो गयी तथा बच्चे व महिलाएं घरों से निकल नहीं पा रही थीं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार