ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

शिव ने सहकारिता समृद्धि रथ को दिखाई हरी झंडी

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)सहकारिता मंत्रालय के पांच साल पूरे होने पर विधायक शिव अरोरा ने आज जिला कोऑपरेटिव बैंक रुद्रपुर मे सहकारिता समृद्धि रथ व ATM वाहन को हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया।जो ग्रामीण दूर दराज क्षेत्रों मे जनता को एटीएम से धनराशि निकालने की सुविधा उनके क्षेत्र मे देगा।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि आजादी के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मध्यम, निम्न वर्ग एवं ग्रामीण क्षेत्र के पिछड़े हुए इलाकों को सहकारिता से जोड़ने के उद्देश्य से पहली बार मोदी 2.0 कार्यकाल मे सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की तो वहीं सहकारिता मंत्रालय के अस्तित्व में आने के बाद सहकारिता विभाग द्वारा किसान गरीब छोटे उद्योगों को सहकारिता विभाग व सहकारी बैंकों से जोड़ने का कार्य किया, जिसके माध्यम से लोगों को सरलतापूर्वक लोन उपलब्ध होने लगा।जिससे बड़ी संख्या मे लोग आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से प्रेरित होकर स्वयं का रोजगार करने लगे ओर वहीं सहकारिता मंत्रालय के अस्तित्व में आने के बाद निम्न वर्ग के लोगों के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन आए।
वहीं सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला कोऑपरेटिव बैंकरुद्रपुर पर साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शिव अरोड़ा द्वारा सहकारिता समृद्धि रथ वह एटीएम वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।जिसमें सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम मे 30 जून सहकारी पौधगोज, पैक्स सशक्तिकरण दिवस और जागरूकता शिविर, 1 जुलाई को केसीसी / युहत लेखन वितरण कार्यक्रम, 2 जुलाई विश्वविद्यालय / विद्यालयों मे सहकारिता जागरूकता कार्यशाला, 3 जुलाई को सामान्य निकाय बैठक / PACS के उत्थान संबंधी कार्यक्रम, 4 जुलाई को एक पेड माँ के नाम वृहत वृक्षारोपण हरेला कार्यक्रम, 5 जुलाई सोशल मीडिया आउटरीच दिवस, 6 जुलाई राज्य स्तरीय सहकार से समृद्धि सहकार मंथन कार्यक्रम देहरादून सहकारी सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।इस दौरान बैंक प्रशासक एमपी तिवारी, बैंक प्रबंधक संदीप कुमार भाटिया, जिला सहायक निबंधक हरीश चंद्र खंडूरी, पार्षद प्रतिनिधि सचिन मुंजाल, यूनियन अध्यक्ष हरि सिंह, उपाध्यक्ष जी पी चमोली, यूनियन मंत्री हर्ष तिवारी उपर जिला सहकारी अधिकारी बलराज सिंह, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक रेशम सिंह, सुषमा आदि लोग मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार