रुद्रपुर में जल्द बनेगी 200 वाहन क्षमता की ग्रीन पार्किंग
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा की 2023 में रुद्रपुर क्षेत्र में जाम की समस्या से जनता को निजाद दिलाने के लिए सिंचाई विभाग की जमीन पर पार्किंग बनाने के प्रस्ताव की मांग को को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा शामिल करने का कार्य किया था। विधायक शिव अरोरा ने जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय में वीसी जय किशन व सचिव पंकज उपाध्याय के साथ बैठक की। जिसमें रुद्रपुर क्षेत्र के लिए सुखद खबर है कि सिंचाई विभाग जमीन जो आवास विभाग को ट्रांसफर हो गई थी।इसकी डिजाइन डीपीआर का भी विधायक शिव अरोरा ने अवलोकन किया। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जय किशन ने बताया कि डिजाइन डीपीआर तैयार है।अगले एक सप्ताह मे 200 गाड़ियों की क्षमता वाली ग्रीन पार्किंग का टेंडर विकास प्राधिकरण द्वारा लगाया जाएगा। जिसमें बाउंड्री, गार्ड, शौचालय, टाइल्स जिसमें पानी बरसात के समय जमीन मे जा सकेगा। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर की जनता से किए अपने वादे अनुसार क्षेत्र को जाम से निजाद दिलाने के लिए पार्किंग निर्माण जल्द शुरू होगा। जिसमें सीसीटीवी कैमरे,बाउंड्री वॉल गेट,गार्ड, शौचालय जैसी सुविधा इस पार्किंग मे रहने वाली है निश्चित रूप से रुद्रपुर मुख्य बाजार के निकट पार्किंग होने का लाभ यहां के व्यापारी व ग्राहक दोनों को मिलेगा और रुद्रपुर क्षेत्र में लगने वाले जाम मे भी इससे कमी आयेगी। शहर मे आने वाले लोगों को पार्किंग सुविधा होने से काफ़ी लाभ मिलेगा।




