भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का लिया संकल्प
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में आज मण्डी सभागार, सितारगंज में जिला एवं मण्डल पदाधिकारियों की परिचय बैठक हुई।इस दौरान युवामोर्चा नवनियुक्त जिला प्रभारी रोहित ओझा एवं सहप्रभारी अक्षय साह के ऊधम सिंह नगर आगमन पर जिला एवं मण्डल स्तर के पदाधिकारियों ने सहभागिता कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा अपने-अपने दायित्वों एवं कार्य योजनाओं का परिचय प्रस्तुत किया, बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के साथ-साथ पदाधिकारियों के मध्य समन्वय स्थापित करना रहा।संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा युवाओं की सहभागिता बढ़ाने संबंधी विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।जिला प्रभारी रोहित ओझा ने कहा कि “भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है, युवाओं के उत्साह, ऊर्जा और समर्पण के बल पर हम संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे,
जिलाध्यक्ष श्री विपिन सिंह गहलौत ने सभी पदाधिकारियों से संगठन हित में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया,बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा सभी पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया लिया।




