मलेरिया की जांच के बताए तरीके
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से आज आयोजित कार्यशाला में क्षेत्र की समस्त आशा (ASHA) कार्यकर्ताओं को मलेरिया जांच और स्लाइड बनाने की बारीकियों की जानकारियां दी गईं। केपी श्रीवास्तव (एल.टी.) ने आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया स्लाइड तैयार करने का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। जिला मलेरिया अधिकारी (DMO) श्री गुरनाम सिंह ने मलेरिया की जांच, स्लाइड के महत्व और सही तरीके से रक्त के नमूने लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर केके अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक बुखार के मरीज की मलेरिया स्लाइड अनिवार्य रूप से बनाई जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि तैयार की गई सभी स्लाइडों को समय पर संबंधित अस्पताल में जमा कराया जाए, ताकि समय पर सही इलाज शुरू हो सके और बीमारी को फैलने से रोका जा सके।





