अध्यात्म

कैलाश मानसरोवर यात्रा के सातवें दल का रुद्रपुर में स्वागत

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) देवाधिदेव महादेव के पावन धाम कैलाश मानसरोवर यात्रा पर प्रस्थान करने वाले श्रद्धालुओं के सातवें दल का आज रुद्रपुर पहुंचने पर रामपुर हाईव स्थित एक होटल में भव्य एवं श्रद्धाभावपूर्ण स्वागत किया गया। महापौर विकास शर्मा की अगुवाई में अमरनाथ सेवा मण्डल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्प वर्षा, फूल-मालाओं तथा ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच सभी शिवभक्त यात्रियों का अभिनंदन किया। पूरा वातावरण शिवमय हो उठा और श्रद्धा, आस्था तथा उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शर्मा ने सभी तीर्थयात्रियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षित यात्रा और सफल दर्शन की कामना करते हुए भगवान शिव से प्रार्थना की।उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आत्मिक जागरण, तप, त्याग, धैर्य और अटूट श्रद्धा का अद्वितीय संगम है। करोड़ों शिवभक्तों का सपना होता है कि उन्हें जीवन में एक बार भगवान शिव के पवित्र धाम कैलाश पर्वत और मानसरोवर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो। यह यात्रा व्यक्ति को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध करती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास तथा ईश्वर के प्रति अटूट आस्था का संचार करती है।उन्होंने कहा कि कैलाश पर्वत भगवान भोलेनाथ का दिव्य निवास माना जाता है यह यात्रा सनातन संस्कृति की आस्था का प्रतीक है। इतनी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण मार्ग के बावजूद श्रद्धालुओं का अटूट विश्वास ही उन्हें इस दिव्य यात्रा के लिए प्रेरित करता है। यह श्रद्धा ही सनातन संस्कृति की सबसे बड़ी शक्ति है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

अध्यात्म

आज का पंचांग – 5 सितम्बर 2025

विक्रम संवत्सर २०८२शक संवत १९४७,विश्वावसु माह:-भाद्रपद,पक्ष:-शुक्ल,तिथि:-त्रयोदशी,पर्व:-श्री गणेशोत्सव, ऋतु:-शरद, सूर्योदय:-प्रातःकाल ६:०१,सूर्यास्त:-सांध्यकाल ६:३८, दिशाशूल:-पश्चिम ( आज पश्चिम एवं दक्षिण-पश्चिम कोण की दिशा
अध्यात्म

जश्ने ईदुल मिलादुन्नबी के जुलूस में लहराया तिरंगा

रुद्रपुर: मुस्लिम समुदाय ने जश्ने ईदुल मिलादुन्नबी का जुलूस शहर में निकाला।इस दौरान मुस्लिम युवाओं ने तिरंगा भी लहराया। शुक्रवार