ऊधम सिंह नगर

बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन को सुनिश्चित कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने अनुमति संचालित होने वाले, निर्धारित डेसिबल सीमा से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले तथा निर्धारित समयावधि के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों पर स्थापित ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निरीक्षण किया गया तथा नियमों एवं सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। जनपद के संवेदनशील एवं चिन्हित क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर धार्मिक स्थलों पर स्थापित ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच की गई तथा निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाई गई।कार्रवाई विशेष रूप से उन स्थानों पर की गई। जहां निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में लाउडस्पीकरों का संचालन किया जा रहा था अथवा रात 10 से प्रातः छह बजे तक निर्धारित शांत अवधि (Silent Hours) के दौरान नियमों की अनदेखी की जा रही थी। इसके अतिरिक्त अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य साइलेंस जोन क्षेत्रों के आसपास भी नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया गया, जिससे आमजन को ध्वनि प्रदूषण से राहत मिल सके तथा सार्वजनिक शांति एवं सौहार्द बना रहें।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि ऊधम सिंह नगर पुलिस जनपद में कानून व्यवस्था, सार्वजनिक शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सर्वोच्च न्यायालय एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार