लक्सर में अवैध खाद्य निर्माण इकाइयों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठान सील
हरिद्वार। (लोक निर्णय) अपर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मण्डल आर. एस. रावत के नेतृत्व में लक्सर तहसील प्रशासन, खाद्य सुरक्षा हरिद्वार तथा थाना लक्सर की संयुक्त टीम ने आज लक्सर के पास स्थित खरंजा कुतुबपुर में स्थित मावा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की तो मौके पर मावा निर्माण व दूध विक्रय का कार्य कुरबान पुत्र छब्बर तथा इलियास पुत्र असरफ द्वारा बिना फूड लाइसेंस के किया जा रहा था। मौके पर अभिहित अधिकारी द्वारा पार्टी की विपरीत, बर्तनों के संबंध में कुछ भी नहीं पाए गए। जिससे दोनों मावा निर्माण इकाइयों को अग्रिम आदेश तक बंद करने के नोटिस वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन द्वारा जारी कर दिए गए हैं।दोनों मावा निर्माण इकाइयों से प्रयोगशाला जांच हेतु मावा निर्माण में प्रयोग किये जा रहे दूध के तीन नमूने लिए गए। बिना वैध लाइसेंस के खाद्य निर्माण इकाई का संचालन करने तथा अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण दोनों मावा निर्माण इकाइयों के मालिकों के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।




