उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

कुलपति डा.शिवेंद्र का बड़ा संदेश: ‘हम सब मिलकर बनें पंतनगर संस्कृति के गर्वित संरक्षक’

पंतनगर।(लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति पद संभालते ही डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने अपनी कार्यशैली के साथ ही विवि के विकास की मंशा को जता दिया । इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में नई सोच और अनुशासन का संदेश देने वाली फ्लेक्सी लगवाई हैं। इन फ्लेक्सियों में पारदर्शिता, “सबका सम्मान”, “कर्तव्यनिष्ठा”, “समानता” और “समय का पालन” जैसे मूल्यों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।इसके जरिए विश्वविद्यालय परिवार को एकजुटता और सकारात्मक कार्यसंस्कृति अपनाने का संदेश देते हुए “हम सब मिलकर पंतनगर संस्कृति के गर्वित संरक्षक बनें” की विश्वविद्यालय परिसर में इसे नई कार्यशैली और अनुशासन की पहल के रूप में देखा जा रहा है। फ्लेक्सी के माध्यम से यह संदेश जा रहा है कि पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से कार्य किया जाए तो इससे शिक्षा और शोध की गुणवत्ता में इजाफा होगा और इसका लाभ सभी वर्गों को मिलेगा।साथ ही शानदार कार्यशैली भी विकसित होगी।इसके लिए टीम वर्क से कार्य करना होगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99