उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, चार नमूने लिए

हरिद्वार।(लोक निर्णय) कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडे तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर आज सहायक आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अभियान दल ने साधुबेला, भूपतवाला, बैरागी कैम्प आदि क्षेत्रों में स्थित स्थायी एवं अस्थायी ढाबों, रेस्टोरेंट्स एवं अन्य खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। विभिन्न ढाबों एवं खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों से क्रीम, कढ़ी पकौड़ा, बेसन एवं स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक सहित कुल-04 नमूने जांच हेतु लिए गए।स्थायी एवं अस्थायी ढाबों एवं रेस्टोरेंट्स के संचालकों को साफ सफाई एवं स्वच्छता रखने, ताजा भोजन परोसने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने तथा गुणवत्तायुक्त एवं कच्चे खाद्य सामग्री का ही भोजन बनाने में प्रयोग करने के निर्देश दिए गए।इस अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डे एवं कैलाश चन्द्र शर्मा मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार