टिकाऊ कृषि शोध के लिए डॉ. श्वेता चौधरी को मिला ‘फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड-2026’
पंतनगर। (लोक निर्णय)गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर की वैज्ञानिक डॉ. श्वेता चौधरी को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध एवं नवाचार के लिए प्रतिष्ठित ‘फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। उन्हें ‘बेस्ट रिसर्च अवार्ड इन फार्मिंग सिस्टम (एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स)’ श्रेणी में यह सम्मान प्रदान किया गया।यह सम्मान दिल्ली प्रेस की पत्रिका ‘फार्म एन फूड’ द्वारा देहरादून स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. चौधरी के टिकाऊ कृषि प्रणाली (सस्टेनेबल फार्मिंग सिस्टम) तथा कृषि अर्थशास्त्र के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय शोध एवं नवाचार को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया।
डॉ. चौधरी की इस उपलब्धि पर गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय परिवार ने भी इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए डॉ. चौधरी के योगदान की सराहना की।





