उत्तराखंड शोध/आविष्कार

सोलर कार बनाने पर राहुल को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

चम्पावत । (लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में सम्मानित किए गए जनपद चम्पावत के युवा नवाचारी राहुल नरियाल को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने भी सोलर कार तैयार करने की उपलब्धि पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने राहुल के पिता भैरव दत्त नरियाल एवं माता बसंती देवी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा बेटे की उपलब्धि पर बधाई दी।चम्पावत के मादली निवासी राहुल नरियाल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं। उन्होंने लगभग एक माह के प्रयास और करीब 40 हजार रुपये की लागत से एक व्यक्ति के बैठने की क्षमता वाली सोलर कार तैयार की है। उनकी यह पहल वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग और तकनीकी नवाचार के प्रति उनकी रुचि एवं रचनात्मक सोच को दर्शाती है।राहुल नरियाल,लोंगोवाल पॉलीटेक्निक कॉलेज, डेराबस्सी में अध्ययनरत हैं। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. रोजी कटियाल एवं चेयरमैन डॉ. कपिल कटियाल हैं। पढ़ाई के दौरान सोलर कार तैयार करने की उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी तकनीकी ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग करने और नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करती है। जिलाधिकारी ने राहुल की मेहनत, लगन एवं रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए जनपद का नाम रोशन करने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगे भी इसी उत्साह से अध्ययन और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व