उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर नेशनल न्यूज़ शिक्षा

सामाजिक न्याय से समावेशी विकास तक, मोदी सरकार ने बदली करोड़ों की जिंदगी: अठावले


देहरादून।(लोक निर्णय) केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार अनुसूचित जाति, ओबीसी, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। देहरादून के बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं और सामाजिक न्याय, आरक्षण, प्रश्नपत्र लीक तथा संसद के सुचारु संचालन जैसे मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा।अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत देशभर में 58.30 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिनमें उत्तराखंड के 40.91 लाख खाते शामिल हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत देशभर में 58.31 करोड़ से अधिक ऋण स्वीकृत हुए हैं, जबकि उत्तराखंड में 36.87 लाख लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं को गरीब और जरूरतमंद वर्गों के जीवन में बदलाव लाने वाला बताया।उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर में 12.17 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है। नशा मुक्ति के लिए 790 केंद्रों की स्थापना, वृद्धाश्रमों को सहयोग, वित्तीय समावेशन तथा एमएसएमई और युवा उद्यमियों को सहायता देने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।आरक्षण के मुद्दे पर अठावले ने कहा कि आरक्षण संविधान प्रदत्त व्यवस्था है और इसका विरोध संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। उन्होंने प्रस्तावित जातीय जनगणना को सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का आकलन करने और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायक बताया। महिला आरक्षण को लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी मजबूत करने वाला कदम बताते हुए उन्होंने परिसीमन प्रक्रिया में व्यापक राजनीतिक सहमति की उम्मीद जताई।प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि सरकार ने रोकथाम के लिए कड़ा कानून बनाया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समाज से ऐसे तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करने की अपील की। मानसून सत्र को लेकर उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रहित में संसद के सुचारु संचालन में सहयोग करने का आह्वान किया।
धामी को बताया अच्छा मित्रउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना अच्छा मित्र बताते हुए अठावले ने उनके नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99