ऊधम सिंह नगर

संविधान की प्रमुख विशेषताओं पर चर्चा

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)चाणक्य पीजी कॉलेज, रुद्रपुर में दीक्षारंभ के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर भारतीय संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी भूमिका को समझने के उद्देश्य से कॉलेज में न मंगलवार को “भारतीय संविधान का एक अवलोकन” विषय पर विशेष व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. जेएन मिश्रा, पूर्व निदेशक, मोतीलाल नेहरू रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। सर्वप्रथम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपाक्षी जोशी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया
प्रो. मिश्रा ने कहा कि भारतीय संविधान केवल शासन संचालन का दस्तावेज नहीं, बल्कि यह देश के नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्यों, स्वतंत्रता, समानता और न्याय की आधारशिला है। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, राज्य के नीति-निदेशक तत्व, मौलिक कर्तव्यों तथा संघीय व्यवस्था सहित संविधान की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला।उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा संविधान सभा की भूमिका से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के लिए संविधान को समझना आवश्यक है, क्योंकि संवैधानिक मूल्यों की जानकारी ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाती है। अपने व्याख्यान में मुख्य अतिथि द्वारा शंकरी प्रसाद, सज्जन सिंह, गोलकनाथ तथा केशवानंद भारती के निर्णयों और संविधान के 42 वे संशोधन पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया
मुख्य अतिथि को धन्यवाद प्राध्यापक सलीम अहमद द्वारा प्रेषित किया गया और कार्यक्रम का संचालन वर्णिका वर्मा द्वारा किया गया
कार्यक्रम में शिक्षकगण सलीम अहमद, अनिल कुमार, डॉ. आइशा अमीन, डॉ. हरकमल कौर, डॉ. रुबीना सुल्तान, प्रतिभा सिंह, उपासना तिवारी, वर्णिका वर्मा संगीता सिंह एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार