लक्सर ब्लॉक में ब्लॉक प्रतिनिधि के रिक्त पद पर पूर्व सैनिकों से आवेदन आमंत्रित
हरिद्वार ।(लोक निर्णय) विग कमांडर (सेनि)/जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी डॉ सरिता पावर ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार के अंतर्गत लक्सर ब्लॉक में ब्लॉक प्रतिनिधि का एक पद रिक्त है, जिसे मानदेय के आधार पर भरा जाना है। इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सूचना जारी करते हुए योग्य पूर्व सैनिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उत्तराखंड के मूल निवासी एवं लक्सर ब्लॉक के पूर्व सैनिक इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही अभ्यर्थी की चिकित्सा श्रेणी शेप-1 (SHAPE-1) तथा चरित्र ‘एक्सेम्पलरी’ (Exemplary) होना अनिवार्य है। उन्होंने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित मानकों के अनुसार अपना आवेदन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार में प्रस्तुत कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, हरिद्वार से संपर्क कर सकते हैं।





