ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में 1872 आशियाने तैयार, जल्द सौंपी जाएंगी चाबी

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे महत्वकांशी योजना हर गरीब अतिनिर्धन परिवार हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत उसका पक्का मकान।
विधायक शिव अरोरा ने बागवाला स्थित निर्माणधीन 1872 प्रधानमंत्री आवास का जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयकिशन व उनकी टीम के साथ स्थलीय भ्रमण किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है,गरीबों के सपने का आशियाना अब बनकर तैयार है। पार्क से लेकर, पार्किंग, फायर सेफ्टी पाइप लाइन, अंडरग्राउंड वायर, एसटीपी वाट ट्रीटमेंट प्लांट जो वेस्ट वाटर को रिसाईकिल करेगा ऐसे अत्यधिक सुविधा से पूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना मे अति निर्धन गरीब परिवार के लिए सभी सुविधा का ध्यान रखा गया है। जिसमे एक आवास मे एक बेडरूम, किचन, बालकनी, हाल, लेट्रिन,बाथरूम अलग अलग के साथ पुरा निर्माण मे कंक्रीट व सरिया का उपयोग किया गया। जिसमें एक भी ईंट का उपयोग नहीं हुआ। यह कंक्रीट से तैयार आवास इसमें किसी प्रकार की सीलन क्या नामी नहीं आएगी यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण किया गया।
जिला विकास प्राधिकरण द्वारा 1872 मकानों का चरणबद्ध रूप से लाटरी द्वारा पूर्ण पारदर्शिता से अलॉटमेंट कर दिया गया। एक दो ब्लॉक मे फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण मे है। जल्द पूर्ण होते ही चाबी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिया जाएगा।इस दौरान जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयकिशन, बागवाला झील ग्राम प्रधान पति प्रमोद कुमार, भगवानपुर प्रधान विनीत सोलंकी, मटकोटा धर्मपुर प्रधान दीपक गोस्वामी, अजय वर्मा, अजीत सोलंकी राजीव शुक्ला, कुलदीप चंद्र,राजेश तिवारी, सुनील सिंह, मयंक कक्कड़, डंम्पी चोपड़ा, नीरज यादव आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार