उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

राजकीय महाविद्यालय, किच्छा में दीक्षा कार्यक्रम के साथ प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं का शुभारम्भ

किच्छा।( लोक निर्णय) राजकीय महाविद्यालय, किच्छा में आज सत्र 2026-27 के अंतर्गत बीए प्रथम सेमेस्टर में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षा एवं अभिप्रेरणा कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजीव रतन ने की।प्राचार्य प्रो. राजीव रतन ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को विषयगत ज्ञान के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल भी प्रदान करती है। उन्होंने विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहकर शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।महाविद्यालय में संचालित राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, हिन्दी एवं अंग्रेजी विषयों के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को अपने-अपने विषय की उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम के प्रारम्भ में अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी प्रो. शैलजा जोशी ने महाविद्यालय की विभिन्न समितियों एवं उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से स्नातक के तीन वर्षों को व्यक्तित्व निर्माण का स्वर्णिम अवसर मानकर उसका पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया।हिन्दी विभाग के प्राध्यापक एवं परीक्षा प्रभारी डॉ. प्रकाश चन्द्र भट्ट ने नई शिक्षा नीति तथा परीक्षा प्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा समय-सारिणी के अनुरूप अपने विषय एवं समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।समर्थ पोर्टल प्रभारी डॉ. उमराव सिंह ने सेमेस्टर प्रणाली, समर्थ पोर्टल की उपयोगिता, विषय चयन की प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियों तथा एबीसीआइडी की अनिवार्यता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।महाविद्यालय के मुख्य शास्ता एवं छात्रसंघ प्रभारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के अनुशासन, समयपालन, निर्धारित वर्दी, परिचय-पत्र की अनिवार्यता तथा विभिन्न सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं एवं उनकी आवेदन प्रक्रिया से परिचित कराया।कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग प्रभारी डॉ. हर्षिता तिवारी ने किया। उन्होंने महाविद्यालय की समग्र कार्यप्रणाली एवं शैक्षणिक गतिविधियों की रूपरेखा विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत की।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप राजकीय महाविद्यालय, किच्छा में दीक्षा कार्यक्रम के साथ ही बीए प्रथम सेमेस्टर की नियमित कक्षाओं का शुभारम्भ हो गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण सहित कुल 51 नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99